पीएम श्री विद्यालय परसा खुर्द में में हुआ अंक पत्र का वितरण

उस्का बाजार। उस्का बाजार विकास क्षेत्रांतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द में शनिवार को बच्चों में समारोह पूर्वक अंकपत्र का वितरण कर उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष मिश्रा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों पर विभाग व शासन का विशेष ध्यान है़। विद्यालय में शीघ्र ही सुसज्जित कंप्यूटर की कक्षाएं स्थापित हो जाएंगी जहां बच्चों को कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान मिलेगा। कक्षा आठ उत्तीर्ण सभी बच्चों के अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का कक्षा 9 में नामांकन जरूर कराएं। उन्होनें विद्यालय के तीन बच्चों के राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा व चार बच्चों के जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में एक से आठ तक प्रत्येक कक्षा में इस वर्ष परीक्षा में प्रथम पांच स्थान पाने वाले बच्चों के साथ ही पर्यावरण मित्र व स्वच्छता सारथी के रूप में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक बालजीत कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैमसन अब्राहम, अभय श्रीवास्तव ,अभिषेक मिश्रा ,अमित त्रिपाठी ,सुप्रिया रानी, चंद्रजीत , अर्चना श्रीवास्तव ,राजाराम ,हरिकेश , शिव करन शर्मा आदि उपस्थित रहे।




