संयुक्त पुलिस टीम ने जनपद में हो रही चोरियों की घटना का किया खुलासा

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। जनपद में हो रही चोरियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा रोकथाम व पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु एसओजी/सर्विलांस व सम्बन्धित थाने की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 01/02-04-2025 की रात्रि को लगभग 19.50 बजे एसओजी, सर्विलांस, थाना चिल्हियां पुलिस टीम द्वारा थाना चिल्हियां क्षेत्रान्तर्गत केसारा रेलवे क्रासिंग के पास से 04 अभियुक्तों को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चिल्हिया पर मु0अ0सं0 10/2025 धारा 305(।), 331(4) बी0एन0एस0 एवं थाना उसका बाजार में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2025 धारा 305(।), 331(4) बी0एन0एस0 प्रकाश में लाया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों से बरामदगी में पावजेब-6, पायल-14, बिछुआ-45, सिक्का-8, बचकाना कंगन-4, चम्मच, कटोरी, गिलास-, बिन्दी-1, हथपलानी-2 (सभी चांदी की), अंगुठी-2, कंगन-3, कान झाला-1, लाकिट-1, टप्स-1,कील-2, माला-1, मंगलसुत्र-1 (सभी सोने की) सहित ₹44,000/- नगद और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल व घटना में प्रयुक्त ताला तोडने का औजार था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी मुड़िला कस्बा बढ़नी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, सूरज यादव पुत्र स्व0 बाबा राजपाल निवासी रामलीला मैदान बढ़नी बाजार थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, योगेश मौर्या पुत्र राम मिलन निवासी माधवपुर (इन्दरपुर) थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर व अर्जुन साहनी पुत्र हीरालाल साहनी निवासी सहजनवा बाबू थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज हैं। इस दौरान गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां दुर्गा प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार रविन्द्र सिंह, एस ओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल दिनेश सरोज, उ0नि0 विरेन्द्र यादव, उ0नि0 सर्वेश चन्द थाना चिल्हियां, एसओजी टीम से हे0का0 राजीव शुक्ला, दिलीप कुमार, आशुतोष दूबे, का0 विरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान, सतेन्द्र यादव, छविराज, सर्विलांस सेल टीम से हे0का0 विवेक मिश्रा, जनार्दन प्रजापति, का0 अभिनन्दन सिंह, हे0का0 शैलेन्द्र गिरी थाना चिल्हियां मौजूद रहें।




