गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सपा कार्यालय पर सपाईयों ने मनाई संत रविदास जी की जयन्ती

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपाईयों ने संत रविदास जी की जयन्ती धूमधाम से मनायीं गयीं। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करते हुए याद किया गया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा संत रविदास जी एक विद्वान संत और समाज सुधारक थे। उनका जन्म प्रत्येक वर्ष 12 फरवरी माघ माह के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। संत रविदास जी समाज सुधारक माने जाते थे। प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने बताया कि संत रविदास जी समाज मे फैले विभिन्न बुराइयों को खत्म करने का काम किया। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से जाति पाती ऊंच नीच का भेदभाव मिटाते हुए समाज को अच्छा सन्देश दिया। इस मौके पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!