गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं जिला प्रशासन उपजिलाधिकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। इस आपदा की की घड़ी बाढ़ पीड़ितों के साथ जिला प्रशासन खड़ा है।उक्त बात विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं उपजिलाधिकारी सदर डॉ0 ललित कुमार मिश्र ने वह रविवार को उसका ब्लाक के भलुआ,लाउखाई,ताल बगहिया आदि गांवों में स्टीमर से मैरुण्ड गांवों में लंच पैलेट व राशन किट वितरण के अवसर पर कही उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो तहसील के कन्ट्रोल नम्बर पर फोन करें इस बाढ़ आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ है। इस अवसर नायब तहसीलदार माधुर्य यादव,लेखपाल रामकरन गुप्ता, राजीव गुप्ता,महेन्द्र साहनी,अमीन संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

बाक्स……………. विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा सामग्री

कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही के मौजूदगी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया गया है। बाढ़ से घिरे गांव में स्टीमर के माध्यम से विधायक श्याम धनी राही पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किया। विधायक के द्वारा फुलवरिया गांव के टोला के भलुहा और अजिगरा टोला के लाउखाई में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री दिया। और कहा कि योगी सरकार के द्वारा हर एक गांव में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button