गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जनपदीय अधिवेशन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जनपदीय अधिवेशन जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉकों के स्तर पर शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य योजनाएं बनाई गयी। ब्लॉकों की समस्याओं को पदाधिकारियों ने सुनकर उनकी समुचित समीक्षा करते हुये समाधान का आश्वासन दिया। अधिवेशन में जिला के पदाधिकारियों के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। महिला जिला अध्यक्ष रेनु मणि त्रिपाठी, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह, संगठन मंत्री विपुल सिंह, उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, प्रवीण मिश्र, लोकेंद्र, संतोष पांडेय, रामराज पांडेय, हरिशंकर सिंह, आशीष पांडेय, धीर सिंह, नवनीत पांडेय, महेश मिश्र, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राहुल कुमार, कपिल तिवारी, आनंद पांडे, संगीत शुक्ल, दधीचि कुमार, राकेश पांडेय, रामपाल, अनुराग वर्मा, अरुण चतुर्वेदी, राकेश पांडेय, अंजनी झा, गोपेश दुबे, और आनंद त्रिपाठी ने सम्बोधित कर अपनी बातों को अधिवेशन में रखा। जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी समाधान के लिए कार्ययोजनाओं का निर्धारण करना है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यगण से अपील की कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें, क्योंकि केवल सरकारी योजनाओं से ही बदलाव नहीं लाया जा सकता। इसके लिए समाज और शिक्षकों का सक्रिय योगदान आवश्यक है।बैठक में साथ ही, यह भी तय किया गया कि जिलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सदस्यता अभियान चल रहा रहा है इस लिए सभी शिक्षक शिक्षिका अवश्य सदस्य बने और संगठन को मजबूत बनाए। अधिवेशन में सभी प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि वे शिक्षक शिक्षिका को आ रही समस्याओं का निराकरण करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे और सभी ब्लॉकों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। अधिवेशन का संचालन कोषाध्यक्ष अभय सिंह ने की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!