गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में बच्चों को दी गई प्रशासनिक कार्य प्रणाली की जानकारी

भनवापुर। भनवापुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में जहां बच्चे तमाम तरह के जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। वही जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश के क्रम में बच्चों को प्रशासनिक कार्य प्रणाली की जानकारी व सरकारी भवनों में संचालित कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा में चल रहे समर कैंप के बच्चे संपूर्ण समाधान दिवस की कार्यप्रणाली को समझने के लिए आज सोमवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ राजा गणपति के नेतृत्व में इटवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जहां बच्चों ने तमाम तरह की जानकारी प्राप्त की। समस्याओं के लिए लाइन में खड़े फरियादियों के बारे में भी बच्चों ने जानकारी प्राप्त की और समाधान कैसे होता है इस बारे में भी बच्चों ने पूछा। बच्चों द्वारा गांव में संचालित पंचायत भवन मिनी स्टेडियम व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संचालित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में समर कैंप का संचालन निरंतर चल रहा है। बच्चों को प्रतिदिन नई तरह की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश के क्रम में बच्चों को प्रशासनिक कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत कराया गया। इस मौके पर दिनेश राम प्रधानाध्यापक, संतोष कुमार अनुदेशक, कृष्ण गोपाल अनुदेशक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!