चोरी की अफवाहों को लेकर किया गया गोल्हौरा थाने पर बैठक

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र गोल्हौरा में लगातार बढ़ रही चोरी की अफवाहों को लेकर गुरुवार को गोल्हौरा थाने पर क्षेत्र के मीडिया के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। दोपहर बाद 04 बजे से चले बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से इस विषय में सम्पूर्ण जानकारी इकट्ठा करते हुए कहा कि अफवाहों से बचना होगा। आप लोग अपने घरों की निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में माब लीचिंग से बचना होगा। कोई भी संदिग्ध आदमी दिखाई पड़े तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करें। कानून अपने हाथ में न लें। चोरी की घटनाएं आम तौर पर यदा कदा होती रहती हैं, जिनके विरुद्ध पुलिस प्रभावी कार्य करती रहती है। रास्ते में झुण्ड बनाकर किसी को भी न रोकें। ज्यादातर घटनाएं अफवाहों के कारण घटित हो जाती हैं, जिसमें निर्दाेष आदमी भी मारा जा सकता है। पत्रकारों का कार्य समाज में सजगता लाना होता है। किसी को कोई भी समस्या हो रही है, तो तुरन्त पुलिस को सूचना दिया जाना आवश्यक है। इस दौरान उमाकान्त तिवारी, सत्येन्द्र द्विवेदी रामानन्द भार्गव, मनीष श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, गिरजेश द्विवेदी आदि लोग उपस्थिति रहें।



