गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ट्रैफिक पुलिस ने सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट चलाया गया अभियान

सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित साड़ी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंचार्ज अमरेश कुमार ने किया। इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। सबसे पहले चार पहिया वाहनों को रोककर चालकों से सीट बेल्ट की जांच की गई। अधिकांश वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई और मौके पर ही उन्हें सीट बेल्ट के महत्व और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई। जिन चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, उनका चालान किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज अमरेश कुमार ने मौके पर कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सड़क हादसों में हेलमेट सिर की चोटों से जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को भी हटवाया। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिये कि नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!