सुभाष यदुवंश ने पैराओलम्पिक विजेताओं को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर। प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने अपने आवास पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित नवदीप, अजीत यादव, संदीप सहित पैराओलम्पिक विजेताओं को सम्मानित किया। सुभाष यदुवंश ने खिलाड़ियों से बातचीत में कहा कि आप लोगों ने पैराओलम्पिक में जीतकर पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। पूरे देश आप लोगों की उपलब्धियों से गौरवान्वित महसूस करता है। आप में से प्रत्येक ने जीवन की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है और विजेता के रूप में उभरे हैं। आप सभी भारत के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश के जी-जान लगाकर खेलते हैं तो वर्तमान की केन्द्र और राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित सुविधाओं के साथ-साथ सरकार सम्मान, पद और पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रही है। इससे प्रोत्साहन भी मिलता है। खिलाड़ियों ने कहा कि 2014 के बाद से पूरे देश के परिदृश्य में परिवर्तन आया है। अब प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ मंच पर बुलाकर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। अपने प्रदेश में सम्मान मिलने से बेहतर करने के प्रति हमारा उत्तरदायित्व के साथ साथ आगामी आयोजनों की जीत की जिम्मेदारी का भी एहसास भी कराती है।




