उसका पुलिस ने तीन पर की कार्यवाही

उसका बाजार। थाना उसका बाजार की पुलिस ने शनिवार को 03 नफर अभियुक्तगण पर निरोधात्मक कार्यवाही मे गिरफ्तार कर धारा 170,126,135 बीएनएस मे न्यायालय चालान किया है। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व मे शान्ती व्यवस्था के दृष्टिगत 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि प्रथम पक्ष के .रमेश पुत्र पौटू उम्र-33 वर्ष साकिन सुर्खकुड़िया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर व द्वितीय पक्ष के टिकोरी पुत्र मेटावन उम्र-25 वर्ष साकिन अजगरा टोला लाउखाउ थाना उसका बाजार , मेटावन पुत्र वंशराज उम्र-55 वर्ष साकिन अजगरा टोला लाउखाउ थाना उसका बाजार , दोनो पक्ष में परिवारिक व पुरानी रंजीश के विवाद को लेकर आपस मे बहस कर रहे थे तथा उग्र होकर फौजदारी कर पर हो गये थे। रमेश पुत्र पौटू उम्र-33 वर्ष ,टिकोरी पुत्र मेटावन उम्र-25 वर्ष मेटावन पुत्र वंशराज उम्र-55 वर्ष के विरुद्ध कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी टीम में एसआई नागेन्द्र प्रताप गौड़ शामिल रहे।




