खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है – विधायक
क्रिकेट मैच में बसन्तपुर टीम ने बढ़नी की टीम को 07 विकेट से हराया।

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बढ़नी के बरगदवा में आयोजित सद्भावना कप कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारम्भ किया। विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने और बच्चों को हौसला देने का कार्य किया। उन्होंने कहा खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है। कहा कि अगर बच्चों को सुविधाएं मिलें तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसलिए उन्होंने पांच करोड़ की लागत से मधवापुर में खेल स्टेडियम को स्वीकृत करवाया है। उसका निर्माण भी हो रहा है। विधायक विनय वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि हमारे क्षेत्र के बच्चे आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम खेल जगत में रौशन करें। सद्भावना कप कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बसन्तपुर टीम व बढ़नी की टीम के बीच खेला गया। इसमें बसन्तपुर के खिलाड़ियों ने बढ़नी की टीम को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान रामदास मौर्य, हरिराम निषाद, रवि शुक्ला, विजय दत्त पाण्डेय, रत्नेश सोनी विष्णु सिंह, विपिन सोनी, आदि लोग मौजूद रहे।




