गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आत्मा है – जिलाध्यक्ष

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी का ध्वज फहराया तथा उपस्थित कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी सहित पार्टी के महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। इस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतन्त्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा तक हर मोर्चे पर ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले बढ़ रहे हैं, तब कांग्रेस ही आम जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है। जिला उपाध्यक्ष जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आने वाले समय में कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू एवं जिला सचिव ओम प्रकाश दूबे ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर हम यह संकल्प लेते हैं कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए जी जान से जुटेंगे और जनसमस्याओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर रियाज मनिहार, पंकज चतुर्वेदी, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 प्रमोद कुमार, मुकेश चौबे, सन्तोष चौधरी, आसिफ रिज़्वी ज़ुबैर अहमद, अकरम अली, शौकत अली, श्याम किशोर पांडेय, दिलीप कुमार आजाद, आलोक कुमार, शफीक अहमद, अनीस, रितेश त्रिपाठी, जमाल अहमद, रिजवान, श्याम नारायण विज्ञानी बाबा, रिजवान, कृपा शंकर भट्ट सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!