गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिला विकास अधिकारी ने सचिव अनूप रावत को किया सस्पेण्ड

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बढ़नी में सेवा दे रहे ग्राम विकास अधिकारी अनूप रावत को जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने सस्पेण्ड कर दिया है। आपको बता दें कि विकास खण्ड खुनियाव में सेवा के दौरान ग्राम पंचायत इटवावन में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण के आरोप में उन्हें सस्पेण्ड किया गया है। हालांकि 13.08.25 के स्पष्टीकरण में उन्होंने बताया था कि प्रश्नगत सामुदायिक शौचालय को पूर्ण कर दिया गया है, लेकिन जांच में यह रिपोर्ट सामने आयी कि प्रश्नगत शौचालय आज भी अपूर्ण है तथा इसका गड्डा भी नहीं बना है। ग्राम विकास अधिकारी अनुप रावत द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण में झूठे तथ्य बताकर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने के सन्दर्भ में यह जिला स्तरीय कार्रवाई की गई है। वहीं डीडीओ सिद्धार्थनगर ने अपने आदेश पत्र में लिखा कि सचिव अनूप कुमार रावत के विरूद्ध प्रचलित अनुशासनिक कार्यवाही में खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर को जॉच अधिकारी नियुक्त किया गया है साथ ही वे निलम्बन अवधि में बढ़नी ब्लॉक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!