उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बलरामपुर : पुलिस ने दो नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
ललिया/बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्वमें बब्बन यादव मय हमराह हेडकांस्टेबल चन्द्रशेखर, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना स्थानीय क्षेत्र ललिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2024 धारा 305(।)/331(4)ठछै से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों भुल्लर उर्फ अजय यादव व आशाराम उर्फ आलू को बल्देवनगर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये माल बरामद कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।




