तेजतर्रार कही जाने वाली इटवा पुलिस चोरी और ठगी के मामलों में नाकाम

इटवा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के तेजतर्रार कही जाने वाली थाना इटवा पुलिस चोरी और ठगी के मामलों में नाकाम सिद्ध साबित हो रही है। आपको बता दें कि कुछ मामलों में फुर्ती की मिसाल मानी जाने वाली इटवा पुलिस अब लगातार हो रही चोरी और ठगी की घटनाओं में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिसको लेकर इटवा पुलिस चोरों द्वारा चन्द दिनों में चोरी का वारदातें आपके सामने आयीं है और इटवा पुलिस नाकाम साबित हो रहा है। पहली वारदात – तीन दिन पूर्व डुमरियागंज रोड स्थित अक्लीमा हास्पिटल में पाचासों लाखों रुपये की चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। दूसरी वारदात – नगर पंचायत इटवा के आनन्दनगर में बीती रात आरिफ मकसूद की प्लान्ट में लगी मिक्सिंग मशीन का मोटर चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी घटना – रविवार दोपहर एक एटीएम में ठगी की वारदात सामने प्रकाश में आया है। मामला सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद न कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई ठोस सुराग मिला। वहीं लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय जनता में नाराजगी है और पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि इटवा पुलिस इन मामलों में कब तक और क्या कार्रवाई करेगी?




