गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

थाना कठेला समयमाता में क्षेत्राधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर किऐ विशेष गोष्ठी

कठेला/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कठेला समयमाता में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश ने मंगलवार को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक और अध्यापक उपस्थित रहे। गोष्ठी में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अपनायें जाने वाले सुरक्षा उपायों, बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता और विद्यालयों में सुरक्षा सम्बन्धित शिकायतों के सही प्रबन्धन पर चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाएं और किसी भी अनियमित घटना की तुरन्त रिपोर्ट करें। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए विद्यालय प्रशासन, अभिभावक और पुलिस के बीच समन्वय अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दियें। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अपने सुझाव साझा कियें और भविष्य में स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!