गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखीमपुर

लखीमपुर खीरी : सेल्फी प्वाइंट से निकलेगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश, प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अभिषेक कुमार,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डॉ ईरा श्रीवास्तव के साथ मां जानकी सौजन्या चौक पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत नवनिर्मित ष्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित किया। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिला मुख्यालय के मां जानकी सौजन्या चौक पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक सेल्फी पॉइंट विकसित किया गया है, जो कि बेटियों को आवश्यक रूप से पढ़ाए जाने एवं बेटा और बेटियों के अनुपात को संतुलित रखने के लिये बेटियों को बचाने और उनके जन्म पर खुशी मनाते हुए उनको सुरक्षित रखने का संदेश प्रदान करता है। इसके साथ ही समाज में बेटा और बेटी को बराबरी का दर्जा देने के साथ बेटियों की शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करता है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद वासियों से अपील की कि श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित किए गए इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर साझा करें। इस मौके पर ईओ संजय कुमार सहित जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!