गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 9 लोग घायल

संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र के बनकसिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। जिसमें घायल दोनों पक्ष ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग किया है।पीड़ित लालचंद ने मेहदावल पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजीत को लेकर मेरे गांव के विपक्षी ने अपने लड़कों के साथ हाथ में लाठी डंडा, लोहे के रॉड से लैस होकर दरवाजे पर आ गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग दौड़ा कर मारने लगे।सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। एसओ को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मेहदावल थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया है कि मारपीट हुई है। कुल 9 लोग घायल हैं मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में भेजा गया है दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!