गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अल्पसंख्यक विभाग 1094 ऋण धारकों पर बकाया रू. 1893.55 लाख की वसूली के लिए संचालित करेगा अभियान

बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 1995 में प्रारम्भ की गई टर्म लोन योजना अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के 1094 लोगों को रोजगार करने के लिए धनराशि रू. 377.92 लाख़ का ऋण दिया गया था, समय से ऋण जमा न होने के कारण मूलधन सहित ब्याज बढ़कर धनराशि रू. 1893.55 लाख़ हो गयी है, विभाग द्वारा बकायेदारों से सम्पर्क करने के बावजूद. भी बकाया धनराशि जमा नहीं की जा रही हैं। इस स्थिति पर प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा जनपद में ऋण की वसूली नगण्य होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की गई है। खालिद ने डिफाल्टर ऋणधारकों से अपेक्षा की है कि 09 अगस्त 2025 तक बकाया सभी ऋण किश्ते गेंद घर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा दें अन्यथा की स्थिति में बकाये की धनराशि की वसूली हेतु भू-राजस्व की भांति आर.सी. जारी करने की कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए लाभार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि बकाया धनराशि जमा न कराये जाने की दशा में ऋणधारक की सम्पत्ति अथवा गारन्टरों से बकाया ऋण वसूल करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!