उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गणतंत्र दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर/पचपेड़वा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर पर 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्यता के साथ किया गया ।विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथिओ का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रबंधक राम सरन गुप्ता ने कहा कि हमें देश के प्रति हमेशा जिम्मेदार रहना चाहिए।हमारा देश और वैभव शाली हो यही हमारी कामना है,नन्हे मुन्ने बच्चो को पुरुष्कार देकर प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, सदस्य आशीष अग्रवाल, गीता देवी, उपप्रबंधक आलोक पाठक, सभासद विक्की गुप्ता, शशि कांत सोनी, उमेश मोदनवाल , भगत संतोष ,अंजनी गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव मिश्र पत्रकार के साथ अभिभावक बंधु एवं अन्य आगंतुक महानुभाव उपस्थित रहें।


