साहब एजेंट नेंमेरा पैसा खा लिया, लोन नहीं जमा किया

पथरा। क्षेत्र की जानकी देवी ने प्राइवेट लोन कर्मी पर समूह लोन की किस्त के 40 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार को महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एजेंट ने उससे 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बैंक में जमा नहीं की। मैनेजर के बार-बार पैसे जमा करने के दबाव बनाने के बाद उसने पथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि मानसिक उत्पीड़न से वह परेशान हो गई है। क्षेत्र के पथरा गांव निवासी जानकी देवी का आरोप है कि उसने एंटी फाइनेंस प्राइवेट कंपनी (समूह) बस्ती जनपद के रुधौली से तीन साल पहले 1,20,000 रुपये लोन लिया था। इसकी आखिरी किस्त 40 हजार रुपये कंपनी के एजेंट ने अपने सहपाठी को पैसा लेने के लिए भेजा। उसे मैंने पूरा बकाया 40 हजार रुपये नकद देकर अवधेश चौधरी को फोन से इसकी जानकारी दे दी। कुछ दिन बाद कंपनी के मैनेजर ने बकाया जमा करने के लिए फोन किया तो जानकारी हुई। जब उसने एजेंट के पास फोन लगाया तो उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा था, जिसके बाद रविवार को उसने पथरा थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।




