गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाया जा 22 बोटा लकड़ी बरामद

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल के मलगहिया समवाय की टीम द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली पर लोड करके अवैध रूप ले जाई जा रही लकड़ी को वन विभाग के सहयोग से बरामद किया गया है। बरामद लकड़ी के बोटो, वाहन तथा एक अभियुक्त को वन विभाग को सौंप दिया गया है। बीते दिवस एसएसबी मलगहिया के कमाण्डर को प्रातः करीब साढ़े 9 बजे पेड़ काटकर लकड़ी को अवैध रूप से दुबौलिया की ओर ले जाए जाने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि उक्त सूचना पाते ही तुरन्त गश्ती दल को सक्रिय कर सूचित स्थान की ओर रवाना कर दिया गया और वन विभाग को भी सूचित किया गया। उक्त दोनों की संयुक्त टीम ने खुरहुरिया गांव के निकट लकड़ी लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को रोका और चालक से पूछताछ की। उससे लकड़ी से सम्बन्धित कागजात मांगे गये तो ट्रैक्टर चालक के पास कोई कागजात नहीं मिला। किसी कागजात के नहीं मिलने पर उसे चालान कर दिया गया। एसएसबी के निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर पर लोड 22 बोटा लकड़ी, ट्रैक्टर ट्राली तथा एक अभियुक्त का चालान कर उसे वन विभाग रेंज इटवा के सुपुर्द कर दिया गया। चर्चा है कि लकड़ी के बोटो का चालान कर दिये जाने पर कटेरों व माफियाओं में खलबली मच गई है, उन्होंने वन विभाग आदि का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!