बहेरिया में मंदिर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का एवं विशाल भण्डारा के साथ हुआ समापन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के चार वर्ष पूर्ण हो जाने के अवसर पर श्रीराम चरित मानस पाठ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ दिनांक 24 फरवरी 2025, दिन-सोमवार प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ और दूसरे दिन मंगलवार को पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल ग्राम बहेरिया पर सम्पन्न होगा। श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर बहेरिया पर जिसमें अपने आस-पास के ग्राम परसपुर, धनुआडीह उर्फ हाजिरवा, सोनखर, दाऊदजोत, सेमरी कादिराबाद आगया ग्राम क्षेत्र के लोगों को आमन्त्रित किया गया, जिसमें बहुत ही भारी संख्या में ग्रामवासियों ने आकर प्रसाद ग्रहण किये और पूर्ण के भागीदार बने और यह कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों के लगन और मेहनत से यह विशाल भण्डारा पूर्ण हुआ। इस अवसर पर भाजपा सेक्टर संयोजक राम बिहारी, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा मकेश्वर पाण्डेय, पूर्व प्रधान लवकुश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, भोला पाण्डेय, रणजीत गुप्ता, राम उजागिर धुरिया एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।




