पूर्व प्रधान के भाई ने ईंट से युवक की हत्या, गांव में तनाव – तीन थानों की फोर्स तैनात

श्रावस्ती। श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के महरौली गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर लाल बहादुर और पूर्व प्रधान के परिजनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान पूर्व प्रधान का भाई तुलसीराम और उसकी बेटी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तुलसीराम ने ईंट उठाकर लाल बहादुर के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद तुलसीराम के भाई और बेटी ने भी ईंटों से हमला कर दिया।लाल बहादुर की पत्नी जब बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ी तो उस पर भी हमला किया गया। चीख-पुकार सुनकर बेटा बाहर आया तो उस पर भी ईंट से वार किया गया। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और किसी तरह मामला शांत कराया गया। गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर को परिजन इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।




