गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाई गई वायु व जल संरक्षण माडल को सराहा गया

कुशीनगर। बोदरवार तहसील क्षेत्र कप्तानगंज के बोदरवार बाजार स्थित भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज में विज्ञान एवं उद्यमिता विकास प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच की एक झलन देखने को मिली। वायु एवं जल प्रदूषण से कैसे निपटा जा सकता है क्या सही व क्या गलत है इसे समझाते हुए उन्होंने अलग अलग माडल बनाए थे। इसकी सराहना मुख्य अतिथि तथा विधान परिषद सदस्य डा, धर्मेन्द्र सिंह ने की ।विज्ञान एंव उद्यमिता विकास प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं तथा शिक्षको को अध्यक्ष ठकुराई गुट जगदीश पाण्डेय तथा प्रवन्धक अखिलेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत कर उनकी पीठ थपथपाकर उनका हौंसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि डा, धर्मेन्द्र सिंह ने एमडी स्कूल के पार्क में लगाए गये झूला चरखी सीढ़ी आदि का अनावरण किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा, सिंह ने कहा सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत देश भर में विज्ञान एंव उद्यमिता विकास प्रदर्शनी आयोजित कर बच्चों की विज्ञान उद्यमिता के प्रति रूचि को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को डा, एपीजे अब्दल कलाम से नसीहत लेने की सलाह दी।प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प की कलाकृतियां तथा मोटे अनाज के ब्यंजन अतिथियों के आकर्षण का केन्द्र रही । शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने प्रवन्धक को नसीहत देते हुए बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देने का आह्वान किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष तथा संरक्षक जगदीश पाण्डेय ने तथा संचालन बाणिज्य संकाय प्रवक्ता डा,जयहिन्द यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रवन्धक अखिलेश पाण्डेय ने आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्राचार्य डा, सुनील पाण्डेय डा,अवध किशोर पुण्डरीक मिश्र विपिन बिहारी पाण्डेय डा,अरुण कुमार सुधीर पति सुशील गुप्त मेनका सिंह कृति अनुराधा उपाध्याय सुभाष उपाध्याय आदि अध्यापको सहित ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया रामनिवास गुप्ता सहित सैंक सैंकडो अभिभाव व विद्यार्थी प्रदर्शनी कार्यक्रम में मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!