ऐण्टी रोमियो टीम की लीडर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुण

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अंतर्गत महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज परिषदीय विद्यलयों में महिला अधिकारियों तथा ख्याति प्राप्त महिलाओं द्वारा विद्यालय का भ्रमण एवं बालिकाओं से संवाद तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण सम्बन्धी जागरूकता प्रस्तावित है।इसी क्रम में आज विकास क्षेत्र नौगढ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ,सिद्धार्थनगर में ऐण्टी रोमियो टीम की लीडर श्रीमती शाइस्ता खान ने बतौर अतिथि अपने टीम के साथ भ्रमण किया।विद्यालय की बालिकाओं ने अतिथि के समक्ष आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रस्तुति दिया।तत्पश्चात शाइस्ता खान ने विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा, ऐण्टी रोमियो टीम,हेल्पलाइन नम्बर व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा का डेमो देकर उन्हें प्रशिक्षित भी किया।बालिकाओं ने अपने कैरियर से सम्बन्धित बहुत सारे सवाल भी उनसे किए और उसके समुचित जवाब भी प्राप्त किए।इसके उपरांत मिशन शक्ति कार्यक्रम के जनपद नोडल पशुपति नाथ दूबे ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा,स्वास्थ्य व उनकी समान भागीदारी हेतु समाज को जागरूक कर सकते हैं।अंत में कार्यक्रम का समापन विद्यालय की वार्डेन श्रीमती गीता यादव के आभार ज्ञापन से हुआ।इस दौरान रंजना मिश्रा समेत विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।




