गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राजकीय इन्दिरा उद्यान का उप निदेशक देवीपाटन मण्डल ने किया निरीक्षण

बहराइच। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि उप निदेशक उद्यान, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा श्रीमती गीता त्रिवेदी द्वारा राजकीय इन्दिरा उद्यान, बहराइच एवं कृषक प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, ग्राम सोहरवा, वि.ख. चित्तौरा, बहराइच के ताईवान अमरूद, किन्नों का निरीक्षण किया गया। साथ ही लालजी व कल्लूराम, ग्राम-रायपुर के मचान विविध से लौकी, खीरा एवं मिर्च प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किसानों से उत्पादन, विपणन आदि से सम्बन्धित जानकारियों को साझा किया गया। निरीक्षण के समय दिनेश चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच, पंकज वर्मा, योजना प्रभारी, जितेन्द्र सिंह, व.स. का.उ.नि.उ., देवीपाटन मण्डल गोण्डा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!