गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

मल्हीपुर पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर दिखाया संवेदनशीलता का परिचय

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती की मल्हीपुर पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को परसा डेहरिया निवासी हग्गन पुत्र दुखी ने अपने पुत्र के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना थाना मल्हीपुर में दी थी। इस पर थाना मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 345/2025 धारा 137(2) ठछै पंजीकृत कर गुमशुदा बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेशचन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व और थानाध्यक्ष मल्हीपुर श्री अंकुर वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार बालक की खोज में लगी रही। पुलिस ने प्रचार-प्रसार और तलाशी अभियान तेज किया। सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को गुमशुदा बालक सकुशल अपने पिता के साथ थाना पहुंच गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने एक बार फिर यह साबित किया कि श्रावस्ती पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। स्थानीय नागरिकों ने मल्हीपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!