गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ट्रैफिक पुलिस पर लाइसेंस होने के बावजूद चालान करने का आरोप

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें जिला मुख्यालय के साड़ी चौराहे पर एक ऑटो वाला ट्रैफिक पुलिस पर 5000 का चालान करने का आरोप लगता है वीडियो में ई रिक्शा चालक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पास सभी कागज और लाइसेंस है लेकिन पैसा ना देने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने मेरा 5000 का चालान कर दिया है इस दौरान किसी युवक द्वारा यह वीडियो बनाया गया युवक ने वीडियो में पूछा कि चालान कितने का है तो ई रिक्शा चालक ने बताया कि 5000 का चालान किया गया है इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच जाती है ट्रैफिक पुलिस जब करती है कि उनके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है इस दौरान ई रिक्शा चालक अपने पास मौजूद सारे डॉक्यूमेंट दिखने लगता है जिसमें लाइसेंस वगैरह सब सही होता है यदि यह सही है तो निश्चित रूप से ट्रैफिक पुलिस पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा गरीबों का चालान इसी प्रकार होता रहेगा दैनिक बुद्ध का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!