गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत भारत भारी के बढ़नी कोल्ड स्टोरेज स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तनपान के प्रति समाज, विशेष रूप से छात्राओं में जागरूकता फैलाना रहा। इस कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ से जुड़े बीएमसी शोएब अख्तर ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्तनपान नवजात शिशु के लिए पहला टीका है। इससे शिशु को जीवन की एक मजबूत शुरुआत मिलती है। स्तनपान न केवल शारीरिक विकास में सहायक होता है, बल्कि इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि स्तनपान से मां और बच्चे दोनों को लाभ होता है और इससे मातृ मृत्यु दर में भी कमी आती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को भविष्य में एक जिम्मेदार मां बनने की दिशा में सही जानकारी मिलती है। उप प्रधानाचार्य शहजाद आलम ने कहा कि समाज में स्वस्थ शिशुओं की नींव स्तनपान से ही रखी जाती है, इसलिए सभी को इस विषय में गंभीरता से जानकारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक फरियाद अहमद, शिवांगी वरुण, सादिया खातून, सोनी जायसवाल सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं और छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी स्तनपान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!