गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा नागपुर,लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेंहदावल, संतकबीरनगर।केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से दिया जा रहा है। शिविर में एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही लाभार्थियों जैसे किसान सम्मान निधि, आवास आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जन जागरूकता रथ के द्वारा ही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का विशेष प्रचार प्रसार गांव गांव में जाकर किया जा रहा है।

इस बाबत बताते चलें कि मंगलवार को मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नागपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ पर जागरूकता रथ के माध्यम से भी श्रीअन्न योजना, गौ आधारित कृषि आदि के विषय मे जानकारी दी गयी। जागरूकता शिविर कार्यक्रम में ब्लॉक, कृषि, आपूर्ति आदि विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सभी योजनाओं के बाबत विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर कृषि विभाग के बीपीएम कमल श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से किसान, गरीब, महिला आदि सभी वर्गों को आच्छादित किया है।

बिना भ्रष्टाचार के जनता तक उनकी योजनाओं का लाभ पहुच रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथश् नागपुर गांव में पंहुचकर अपने उद्देश्य को पूर्ण कर रही है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां भी दी गई।इस दौरान ग्राम प्रधान श्री नारायण उर्फ लोहबानकी यादव,व प्रतिनिधि शिवनारायण यादव, आपूर्ति निरीक्षक ओमप्रकाश, बीपीएम कमल श्रीवास्तव, बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य, सचिव नेहा सिंह व शैलेंद्र यादव, रोजगार सेवक राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी,पंचायत सहायक शशिप्रभा,श्याम राज निषाद प्रधान प्रधान प्रतिनिधि डुमरिया बाबू, बुधीराम यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!