धूमधाम से हुआ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत महथा में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार देर संध्या को धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान महथा गांव का कर बानगंगा नदी पर प्रतिमा का संध्या आरती कर नम आंखों से प्रतिमा विसर्जित किया गया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर पूजा समिति के सदस्य रामविलास गोस्वामी, राम भवन, इन्द्रजीत विश्वकर्मा, सुदामा, मनोज पाण्डेय, जितेन्द्र गोस्वामी, पिन्टू गोस्वामी, संजीत, सुरेश गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, जग्गू मल्लाह, अर्जुन, बबलू यादव, मनोज भारती, सतेसर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कांस्टेबल राजकुमार यादव, गोपाल यादव स्थानीय पुलिस मुस्तैद दिखी।




