गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जन आरोग्य मेले में पहुंचे 195 मरीज

भनवापुर। नगर पंचायत बिस्कोहर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सको के द्वार रविवार को सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम मरीजो की जांच कर कर दवा दिया गया। डॉ एस सी शर्मा के देखरेख में 160 मरीजों को दवा दिया गया और खान-पान में सुधारने को कहा गया। चिकित्सकों ने बताया कि ठंडक में गर्म पानी का सेवन करें खुली सामान ना खाएं। इस मौसम में मूली, दही, ठंड सामान ना खाएं। सर्दी, नजला, टाई फाई, बुखार, खांसी पैरों में दर्द हरकुन्निसा जैसे तमाम बीमारी देखने को मिलता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया केंद्र पर डॉक्टर राहुल कुमार के द्वारा 35 मरीजों को देखा गया जिसमें मरीज को उचित सलाह देकर खान-पान के बारे में बताया गया और कहा गया कि इस मौसम में ताजा खाना खाएं । इस मौके पर डॉ एस सी शर्मा, डॉक्टर राहुल कुमार फार्मासिस्ट, राकेश कुमार चौधरी, धीरज राय राजू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!