यूरो किड्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, मेधावी छात्र सम्मानित

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के यूरो किड्स एण्ड यूरो पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्टम सुप्रिटेंडेंट आर0जी0 राम जी थे। समारोह का शुभारम्भ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास केडिया और मुख्य अतिथि आर0जी0 राम के साथ कस्टम इंस्पेक्टर विकास रंजन, गोकुल गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 विकास केडिया ने बताया कि स्कूल आने वाले समय में तकनीकी और डिजिटल शिक्षा पर ज़ोर देगा, ताकि छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकें। वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों का प्रदर्शन और शिक्षकों का समर्पण देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर कस्टम इंस्पेक्टर विकास रंजन, गोकुल गोयल, संजय केडिया, मुकुन्द केडिया, अनुजा केडिया, स्कूल के प्रधानाचार्य उपल देवान, विजय कुमार, शोएब आलम, राकेश मिश्र सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।




