कृषि विज्ञान केंद्र सोनहा में दी गई गेहूं रखने की जानकारी

भनवापुर। आज दिनांक 25.04.2025 को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सर्वजीत ने बताया कि भंडारण से पहले गेहूं के दाने को अच्छी तरह से साफ करके, धूप में (6-7 दिन तक) अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए। यदि बोरियों में भंडारण करना हो तो नई बोरियों का ही उपयोग करना चाहिए। भंडारण के लिए हमेशा ऊंचे स्थान पर बने हुए नमी रोधी गोदाम प्रयोग में लाते हैं जिससे नमी का प्रकोप न हो अधिक नमी होने पर कीटों एवं बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। बीजों का श्वसन दर बढ़ जाता है जिससे बीजों की जीवन क्षमता कम हो जाती है ऐसे बीज बुवाई के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए पुराने अनाज व बीजों को एक साथ भंडारण नहीं करना चाहिए गेहूं को रखने से पहले गोदाम को अच्छी तरह से साफ कर लें. छत व दीवारों पर यदि दरारें हैं तो इन्हें भरकर ठीक कर लें. बोरियों को 5 प्रतिशत नीम तेल के घोल से उपचारित करें. गोदाम में भंडारण के लिए लकड़ी का प्लेटफार्म बनाएं जिससे फर्स से नमी अनाज में ना जाने पाए भंडारण के लिए गेहूं में नमी 12-13: चाहिए।




