गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र एक माडल रूप में विकसित किया जा रहा है- विधायक पी.एन. पाठक

कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली राजा में एक कार्यक्रम आयोजित कर पडरौना से बाड़ी पुल अहिरौली राजा गोबरही हेतिमपुर से गोरखपुर तक रोडवेज बस का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बस पर सवार होकर यात्रा भी किया बता दें उक्त मार्ग पर रोडवेज बस संचालन के लिए ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप से अवगत कराया था कि इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन आवश्यक है जिसको संज्ञान में लेते हुए विधायक पीएन पाठक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अभिलंब उक्त मार्ग पर रोडवेज बस संचालन बहाल करना आवश्यक है जिसको लेकर अहिरौली राजा चौराहे पर रोडवेज बस संचालन के लिए बस को झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान विधायक पीएन पाठक ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के बिकास के लिए हम कटिबद्ध है पूरे कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछाया जा रहा और स्वास्थ्य शिक्षा और सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता व संचालन धीरज राव आयोजन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय ने सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव अमरजीत यादव मण्डल अध्यक्ष राजेश राव अध्या पांडेय अनिल प्रताप राव संतोष सिंह खालिद अहमद कौशल जयसवाल शिवम मद्धेशिया रूद्र प्रकाश सिंह राजेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!