मोटर दुर्घटना संबंधी दावों के अधिकाधिक निस्तारण पर बल

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देश क्रम में सोमवार को पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटिशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद राय ने कहा कि मोटर दुर्घटना के प्रतिकर दावों से संबंधित जिन वादों के निस्तारण की संभावनाएं है, उन सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किए जाने हेतु पक्षकारों एवं बीमा कम्पनियों की ओर से उपस्थित अधिवक्तागण सहयोग प्रदान करें। प्री ट्रायल बैठक में विवादित बिंदुओ, संभावित सेटलमेंट, बीमा दायित्व तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे की राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षकार, बीमा कम्पनी के विद्वान अधिवक्ताओं से आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराने के प्रति संकल्पित प्रयास करें। उक्त बैठक में अरूण कुमार चतुर्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्वान अधिवक्तागण सम्पूर्णानन्द बक्शी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, संजय कुमार दूबे, असगर अली, इम्तियाज अली, अजय कुमार यादव, व राजीव पाठक तथा साथ-साथ कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सिद्धार्थनगर के कर्मचारीगण एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




