गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन कर्मचारी संघ की बनी कार्यकरिणी, भारतीय मजदूर संघ के साथ करेगी काम

सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर कार्यालय के आंचल प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार अपराह्न की गई। जिसमें पूर्व उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की शाखा को भंग करते हुए समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्व की तरह संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कार्य करते रहेंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया की 2025 जनपद स्तरीय बैठक सम्मेलन प्रस्तावित है। उक्त की स्वीकृत प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय, संयोजक दिग्विजय व सिद्धार्थनगर जिला महामंत्री ओपी द्विवेदी संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!