उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नहर पर नहीं बनी पुलिया, बरसात में निकलना होगा मुश्किल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ के खरिकौरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बेनीनगर में बनी नहर पर पुलिया न होने के कारण पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नहर पर पुलिया निर्माण की मांग की है। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के खरिकौरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बेनीनगर में राप्ती मुख्य नहर है। ग्रामवासी सुदामा, शोभन प्रसाद, छोटकू के मुताबिक यहां चकरोड गाटा संख्या-206 पर जो नहर के इस पार से उस पार ग्राम पंचायत के दोनों टोलों बेनीनगर व बनचौरी के सीवान को जोड़ता है, उस पर पुल बनाना अति आवश्यक है।




