विशेश्वरगंज कृष्णा नगर पेट्रोल टंकी के पास बने सभागार में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई संपन्न

पयागपुर। पयागपुर विधानसभा अंतर्गत विशेश्वरगंज कृष्णा नगर पेट्रोल टंकी के पास बने सभागार में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की आज मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पयागपुर मंडल, विशेश्वरगंज मंडल ,हुजूरपुर मंडल ,कटका मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बलरामपुर पलटू राम ने किया तत्पश्चात विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि का माला पहनकर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने स्वागत किया एवं विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम को भगवान राम का चित्र सप्रेम भेंट किया तत्पश्चाप भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष ने बारी बारी से मंच पर आसीन पार्टी के लोगों का माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत आज पार्टी का जनाधार लोगों के बीच में बढ़ा है तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में अच्छा विकास कर रहा है द्य भारतीय जनता पार्टी के संगठन का यह महापर्व चल रहा है, 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, आज 45वां संगठन महापर्व पार्टी का हम लोग मना रहे हैं। 2014 के पहले देश में यूपीआई की सरकार हुआ करती थी तब उस समय चंद् कश्मीर की हालत क्या थी पूरे देश की हालत क्या थी यह हम सब प्रत्येक कार्यकर्ता जानते हैं। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर आधारित पार्टी है , भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा , धारा 370 की समाप्ति, राम जन्मभूमि का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का ही बोलबाला था। 2014 में डिजिटल सदस्यता लोगों ने बीजेपी पार्टी में ग्रहण किया, भारी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देश में बनकर उभरी , 505 लोगों को 9 करोड़ की सहायता मुख्यमंत्री के द्वारा चिकित्सीय सहायता के रुप में मुहैया कराई गई द्य इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बलरामपुर विधायक पलटू राम जिला अध्यक्ष बलरामपुर बृजेंद्र नाथ तिवारी , विधानसभा संयोजन निशंक त्रिपाठी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे , पयागपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ,महेंद्र नाथ पाठक, पूर्व प्रमुख विशेश्वरगंज सच्चिदानंद पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



