उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने किया जरूरतमंदों में कंबल वितरण

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के मोहल्ला परशुराम नगर वार्ड नंबर 7 में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत मिली। कपिलवस्तु विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कंबलों का वितरण किया गया वही विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश रही ने कहा कि समाज को असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। सभासद प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने बताया कि गरीब लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया कार्यक्रम में लेखपाल अशोक यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




