गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बिहार की ऐतिहासिक जीत ने साबित किया, विकास केवल मोदी के नेतृत्व में संभव-अखिलेश चौधरी

प्रदेश संगठन विस्तार और सद्भावना आधारित राजनीति पर दिया जोर, बोलेकृ“जाति-धर्म से ऊपर उठकर करेंगे काम”

बस्ती। हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और युवा नेता अखिलेश चौधरी ने कहा है कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति को समर्थन मिलता है और यही दिशा देश को आगे बढ़ा रही है।अखिलेश चौधरी के अनुसार, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार, सामाजिक जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके कार्यकाल में प्राथमिकता रहेंगे।उन्होंने बताया कि गोरखपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अधिवेशन में वे भी शामिल होने जा रहे हैं। इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रदेश भर के पदाधिकारी, जिला स्तर के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन के भविष्य की नीतियों और दिशा को तय करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 19 तारीख को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल पदयात्रा और जनसभा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द पर संदेश दिया जाएगा।इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।अखिलेश चौधरी ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सबसे ऊपर है और संगठन की शक्ति से ही भारत अखंड हुआ। आज आवश्यकता है कि हम अलग-अलग मतों और वर्गों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें।”प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश चौधरी एक ऊर्जावान और प्रखर राष्ट्रवादी चेहरा माने जाते हैं। भाजपा के वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद वे सांस्कृतिक संगठनों के साथ भी सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। कई सामाजिक-धार्मिक अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें युवा वर्ग में लोकप्रिय बनाती है।उनका मानना है कि आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण का दायित्व युवाओं के कंधे पर है और उन्हें वैचारिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है।प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठित राष्ट्र, मजबूत समाज और सकारात्मक राजनीति के लिए जातिगत और धार्मिक विभाजन को समाप्त कर लोगों को एक मंच पर लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा “जो राजनीति समाज को बांटती है, वह कभी जनहित का काम नहीं कर सकती। हमें ऐसे मॉडल को आगे बढ़ाना है जहां विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति केंद्र में हो। हिंदू महासंघ इसी विचार के साथ आगे बढ़ रहा है।”अखिलेश चौधरी का प्रदेश नेतृत्व संभालना केवल एक नियुक्ति नहीं बल्कि हिंदू महासंघ की कार्यशैली और विस्तार के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। विशेष रूप से पूर्वांचल में संगठन के विस्तार की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हर सदस्य को समाज के बीच जाकर जागरूकता और राष्ट्रहित के संदेश को प्रसारित करना होगा। वे कहते हैं “संगठन केवल पदों और पदाधिकारियों से नहीं चलता, बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ता की निष्ठा से चलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!