युवक को एक विक्षिप्त ने ईट से हमला कर किया घायल

बांसी। कस्बे के श्यामनगर वार्ड निवासी एक युवक को एक विक्षिप्त ने ईट से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुए है। परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर गए हैं।श्यामनगर वार्ड निवासी 25 वर्षीय रियाज पुत्र अकबर अली उर्फ झिंगुर बुधवार की शाम पुरानी कचहरी के पास किसी कम से गया था। वहां से वह घर के लिए लौट रहा था जैसे ही वह एस के मैरेज हाल के पास पहुंचा वहां मौजूद एक विक्षिप्त युवक ने उसके ऊपर ईट फेंककर हमला कर दिया जिससे रियाज वही गिर गया। इसके बाद विक्षिप्त युवक ने उसके सिर पर ईट से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहां भी होश न आने और हालात में सुधार न होता देख बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कालेज के चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। कस्बा निवासी हुसैन अहमद, महताब इदरीसी सहित तमाम लोगों ने राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से हमला करने वाले विक्षिप्त युवक को मानसिक रोग अस्पताल भेजने की मांग किया है।



