उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अवैध खनन रोका की बडी कार्यवाही

सिद्धार्थ नगर। उपजिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने अबैध खनन को रोकने हेतु दो बड़ी कार्रवाई की।गुरुवार को सूचना मिली राजस्व ग्राम बड़गो में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है।उप जिलाधिकारी नौगढ़ राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी को सिद्धार्थ नगर में बंद कर दिया। तहसीलदार सदर डॉ0 संतराज सिंह राजस्व ग्राम बर्डपुर नंबर 2 में अवैध खनन की रिपोर्ट जुर्माना लगाने हेतु खनन अधिकारी को भेजी है यह अबैध खनन कल्लू पुत्र इस्लाम के द्वारा गट नंबर 1167/. 1700 मैं 2442 घन मीटर किया गया था।टीम में राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखपाल बिन्दुसार मौर्य, विनय पाण्डेय, प्रदीप कुमार, अमित चौधरी, शशांक सौरभ,आलोक मोहन मिश्र आदि उपस्थित रहे।




