गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

दो दशक से उपेक्षित रहा इकौना नगर पंचायत का गौतम नगर वार्ड

श्रावस्ती। इकौना नगर पंचायत के 12 वार्डों में विकास की गूंज सुनाई देती है, लेकिन इन्हीं में एक वार्ड ऐसा भी है जो वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। बात हो रही है गौतम नगर वार्ड की, जहाँ पिछले दो दशक से विकास कार्यों का नामोनिशान तक नहीं है। नगर पंचायत के अन्य वार्डों में जहाँ सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था बेहतर की गई है, वहीं गौतम नगर के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बस स्टॉप से सटी गली, जो नेशनल हाईवे-730 को जोड़ती है, आज भी जर्जर हालत में है। बरसात में इंटरलॉकिंग टूटकर जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं। गली में पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, बस स्टॉप के बगल की गली में अतिक्रमण के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरी में बस स्टॉप के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। गली में गंदगी इस कदर फैली हुई है कि वह सार्वजनिक शौचालय जैसी स्थिति प्रस्तुत करती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत के सभासदों ने कभी इस वार्ड की सुध नहीं ली। जबकि अन्य सभी वार्डों में नाली से लेकर सड़कों तक का व्यापक विकास हुआ है, गौतम नगर अब भी पिछड़ेपन की मार झेल रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यहाँ सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि वे भी अन्य वार्डों की तरह सम्मानजनक जीवन जी सकें। अब देखना यह होगा कि कब गौतम नगर विकास की राह पर कदम बढ़ाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!