कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान को गति एवं धार देने हेतु आयोजित की गई बैठक
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/पयागपुर/बहराइच। संगठन सृजन अभियान को गति एवं धार देने हेतु आयोजित ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज एवं पयागपुर, हुजूरपुर की बैठक ग्राम सुल्ताना माफी में जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शहाना सिद्दीकी कोआर्डीनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा नईम अहमद पूर्व कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को मण्डल कांग्रेस,न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन सृजन की समीक्षा करके संगठन सृजन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के अध्यक्ष शिवनंदन गोस्वामी, पयागपुर के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह, तथा हुजूरपुर के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह ने अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद उपरोक्त नेता गण चित्तौरा और फखरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने के रवाना हुए। जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि संगठन, संघर्ष तत्पश्चात सत्ता सीढ़ी की तरह है। लेकिन उसका बुनियाद संगठन ही है। किसान नेता धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें मण्डल कांग्रेस क्षेत्रीय महापुरुष एवं स्वतंत्रता सेनानी के नाम से बनाकर शीघ्र ही पंचायत चुनाव में कूदना है। महासचिव हमजा शफीक ने कहा कि राहुल गांधी जी के मंशा के अनुरूप हमें पूरी ईमानदारी और समझ के साथ सभी जातियों धर्मों और सम्प्रदाय को सम्मान देना है। जिला उपाध्यक्ष जियाउद्दीन वारसी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बकता है कोई बकने दो, जलता है कोई जलने दो, गलता है कोई गलने दो हम कांग्रेस पार्टी के वीर सैनिक के रूप में पार्टी का परचम लेकर बूथ स्तर तक पहुंचना है।इस अवसर पर राम कुमार युगान्तर,केशरी पासवान राजकुमारी गिरि विन्दू,सोनू लाल जी गिरि सरदार अयोध्या सिंह जगदम्बा प्रसाद सिंह पयागपुर के नगर अध्यक्ष नसीम इदरीसी, दुर्गेश सिंह आनंद सिंह चौहान सहित कई लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए।




