उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मां-बेटे को उधारी का पैसा मांगना पड़ा भारी, उन पर जानलेवा हमला

सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र मोहाना के भगवानपुर गांव की मां-बेटे को उधारी का पैसा मांगना भारी पड़ा, दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। आपको बता दें कि भगवानपुर गांव के दबंगों ने मां-बेटे को उधारी का पैसा मांगने पर राड और गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां का हाथ टूटा और बेटे के सिर में गम्भीर चोट आईं है। वहीं पीड़ित इंसाफ मांगने थाना मोहाना पहुंचे, लेकिन मोहाना पुलिस पीड़ितों की एक भी बात न सुनकर उल्टा पीड़ितों का चालान कर दिया। पीड़ित ने मोहाना पुलिस पर दबंगों को बचाने और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार लगाई है। दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




