गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : आईजी बस्ती ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस बल के साथ किया योग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। आर0के0भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा पुलिस लाईन बस्ती के परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारीगण व समस्त पुलिसकर्मियों के साथ योग किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम-अनुलोम-विलोम, कपाल-भॉति, प़द्यासन, ताड़ासन तथा भ्रामरी आदि कराया गया। ततपश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है और योग मे व्यायाम व ध्यान होता है।

जिसे सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा किया जा सकता है। योग भारतीय संस्कृति व सभ्यता का अभिन्न अंग है जिसके द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर व पुलिस लाइन तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button