गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा सरकार समाज में भय, भूख और भ्रष्टाचार केवल फैलाने में अधिक मशगूल हैं: उग्रसेन प्रताप सिंह

सरकार भी नहीं बनी और झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलने शुरू हो गयें: राम मिलन भारती

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शनिवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के अन्तर्गत शाहा करौंदा चौराहे पर पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया। उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव समता और समाजवाद की बात कर रहे है। वह समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना चाहते है वहीं भाजपा की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बन्द है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों का कोई पुत्साहाल नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज में भय, भूख और भ्रष्टाचार केवल फैलाने में अधिक मशगूल हैं। आम आदमी अपने भविष्य को लेकर चिन्ता ग्रस्त है, इस सरकार में सभी समाज के लोग परेशान है। मंहगाई चरम पर है, रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे है, गरीब और गरीब होता जा रहा है। वहीं प्रदेश सचिव सपा राम मिलन भारती ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश कि सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत हासिल कर लिया, लेकिन अभी सरकार भी नहीं बनी और झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलने शुरू हो गयें। भाजपा संविधान विरोधी वह हर काम करती है जो सत्ता पाने के लिए किसी भी प्रकार से लाभ प्रद हो उसमें वह किसी भी निचले स्तर तक गिर सकती है और इसमें उससे भी अधिक दुरूखद यह होता है कि चुनाव आयोग से लेकर हर सरकारी संस्थाओं ने इसमें अपना मौन समर्थन देता रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने के साथ समाज को भ्रमित करते हुए सत्ता पाने को लालायित रहती है। इनका जमीनी मुद्दों से कोई वास्ता नहीं रहता है। जनपंचायत चौपाल को लवकुश सैनी, राकेश दूबे, पहलवान चाचा, काठे बाबा सहित सपा के अन्य पदाधिकारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामू यादव ने किया। पीडीए चर्चा मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा व बाबा साहब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम में सूरज भास्कर, कुलदीप मिश्रा, रमेश मिश्रा, इन्द्रदेव ओझा, सल्लू ओझा, प्रमिला, कलावती, उर्मिला देवी, कपूरा देवी सपा पार्टी के नेता गण, समस्त सम्मानित जनता व ग्रामवासी आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!