
सिद्धार्थ नगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेंद्र कुमार ने सभी जनपदवासियों को होली त्योहार की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया है। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है की होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। कोई भी नई परंपरा न अपनाये। जनपद सिद्धार्थनगर शांति प्रिय जनपद है।



